राष्ट्र-राज्य

कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार

कोडागु (कर्नाटक): कर्नाटक के कोडागु जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक अमेरिकी पर्यटक महिला ने होमस्टे के कर्मचारी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और होमस्टे के मालिक को हिरासत में ले लिया है।

पूरा घटनाक्रम: पेय पदार्थ में मिलाई नशीली दवा
यह वारदात कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, होमस्टे में कार्यरत वृजेश कुमार (झारखंड का रहने वाला) ने उसे ड्रिंक में कोई नशीली दवा मिलाकर दी और बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

साजिश में होमस्टे मालिक भी शामिल
पीड़िता ने होमस्टे के मालिक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, घटना के बाद सच्चाई छिपाने के लिए मालिक ने उसे बाहरी दुनिया से काट दिया। तीन दिनों तक होमस्टे का वाई-फाई बंद रखा गया, ताकि वह किसी से मदद न मांग सके और न ही पुलिस को सूचना दे सके।

चंगुल से ऐसे निकली पीड़िता
वाई-फाई चालू होने पर महिला ने चालाकी दिखाई और मैसूर जाने का बहाना बनाकर वहां से निकलने में कामयाब रही। मैसूर पहुँचते ही उसने अमेरिकी दूतावास को पूरी आपबीती सुनाई। दूतावास ने ईमेल के जरिए तत्काल मैसूर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी
कोडागु पुलिस ने कुट्टा थाने में महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपियों को 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button