धनेश प्रसाद ने हासिल किया प्रथम स्थान पुलिस का बढ़ाया मान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई
सेवानिवृत्ति के बाद भी बरकरार रहा जज्बा, धनेश प्रसाद ने खेलकूद प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

लखनऊ। उम्र के बढ़ते पड़ाव पर भी उत्साह, अनुशासन और सक्रियता बनाए रखने की प्रेरणादायक मिसाल उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त धनेश प्रसाद ने पेश की है। उन्होंने सोमवार को आयोजित पेंशनरों की वाक चाल व खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ स्थित परेड ग्राउंड में पेंशनरों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें आपसी मेलजोल और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर पूर्व डीजी अरविंद कुमार जैन, लखनऊ के पूर्व एसएसपी एवं सेवानिवृत्त आईजी रामकृष्ण चतुर्वेदी, सीओ श्याम पाल सिंह और सीओ अनिल सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में धनेश प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनका सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व भी उन्हें लोगों के बीच खास पहचान दिलाता है। उनकी इस उपलब्धि से साथी पेंशनरों में खुशी का माहौल है।
धनेश प्रसाद की सफलता इस बात का संदेश देती है कि सेवानिवृत्ति जीवन का विराम नहीं, बल्कि अपनी रुचियों और क्षमताओं को नए रूप में सामने लाने का अवसर है। उनका प्रदर्शन अन्य वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देने के समय मित्र पुलिस भी शानदार परिचय दिया है जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं इनका सरल स्वभाव इनका व्यक्तित्व पुलिस महकमें को लोगों के प्रति जोड़ने और विश्वास की एक मिसाल का परिचय देता है
वर्तमान में यह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात हैं
धनेश प्रसाद की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए लोगों ने उनके स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन की कामना की।



