उत्तर-प्रदेश

आईना: लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के हित में आज रक्षा मंत्री से मुलाकात

लखनऊ। ऑल इंडिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन (आईना) के उपाध्यक्ष श्री अनिल तिवारी जी द्वारा लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को सामान्य रूप से विज्ञापन दिलाए जाने, पत्रकारों के आवास संबंधी समस्याओं एवं वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन लागू किए जाने को लेकर देश के माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत वार्ता की गई।

इस दौरान हमने लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के समक्ष आ रही विज्ञापन संबंधी कठिनाइयों तथा पत्रकारों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा।

मीडिया फ्रेंडली एवं लोकप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण एवं निवारण का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button