*घर की रसोई से दिल्ली तक का सफर: लखनऊ में छाया “इंडिया का होमशेफ” का जादू, कई महिलाओं-पुरुषों ने दिखाया पाक-कौशल*
*लखनऊ में राजधानी बेसन 'इंडिया का होमशेफ सीजन-3' का भव्य ऑडिशन, 4 प्रतिभागी दिल्ली फिनाले के लिए चयनित*


*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के एक निजी होटल में राजधानी बेसन के तत्वावधान में कुकिंग के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘इंडिया का होमशेफ सीजन-3’ के लखनऊ ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पाक कला का लाजवाब प्रदर्शन किया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य घर की चारदीवारी में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राजधानी बेसन से बनी हुई विभिन्न रेसिपीज़ को अपने अंदाज में पेश किया। निर्णायक मंडल द्वारा स्वाद, प्रस्तुति और हुनर के आधार पर सभी का मूल्यांकन किया गया।
राजधानी बेसन के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
*लखनऊ से 4 प्रतिभागी पहुंचे फाइनल में, अब दिल्ली में होगा महामुकाबला*
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जजों ने चार प्रतिभागियों को फिनाले के लिए चयनित किया है, जिनमें *विमला वर्मा, प्रतिमा तिवारी, अभिषेक सिंह और सरिता* शामिल हैं। अब ग्रैंड फिनाले का मुकाबला दिल्ली में होगा जिसमें पांच और राज्यों /शहरों के फाइनलिस्ट भी होंगे शामिल।
वहीं, लखनऊ राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विमला वर्मा को लखनऊ की स्टेट चैंपियन घोषित किया गया। उन्हें आयोजकों द्वारा कैश प्राइज और मैडल देकर सम्मानित किया गया।



