कृभको निदेशक (वित्त एवं विपणन) श्री मनीष कुमार जी ने किया उत्तर प्रदेश के विपणन कार्यों का व्यापक समीक्षा


लखनऊ,
कृभको के निदेशक (वित्त एवं विपणन) श्री मनीष कुमार जी ने दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को कृभको राज्य विपणन कार्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के विपणन एवं व्यावसायिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर राज्य प्रबंधक एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक में राज्य प्रबंधक, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की व्यावसायिक उपलब्धियों, उर्वरक बिक्री, DBT/POS, KBSK, प्रचार-प्रसार एवं बीज व्यवसाय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
निदेशक महोदय ने DBT/POS बिक्री बढ़ाने तथा गोदामों में उपलब्ध DAP, यूरिया एवं अन्य उत्पादों का तत्काल डिस्पैच कर POS केंद्रों के माध्यम से बिक्री सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। KBSK के बेहतर टर्नओवर पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य उत्पादों की बिक्री एवं व्यावसायिक योगदान बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही गेहूं, चना एवं मसूर के बीज की बिक्री में तेजी लाने तथा प्रचार-प्रसार गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
राज्य प्रबंधक द्वारा अन्य उत्पादों की समयबद्ध उपलब्धता, फील्ड स्टाफ हेतु कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट डोंगल तथा KBSK पर CCTV कैमरे लगवाने का अनुरोध किया गया। निदेशक महोदय ने इन विषयों के CMO स्तर पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में निदेशक महोदय ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश टीम को अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।



