उत्तर-प्रदेश

*रागिनी सिंह यदुवंशी ने लखनऊ का नाम किया रोशन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया आशीर्वाद; 3rd WBC राष्ट्रीय मुए-थाई में लखनऊ ने जीते 11 पदक*

लखनऊ।

नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित 3rd WBC राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप में लखनऊ की बेटी *रागिनी सिंह यदुवंशी* ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। रागिनी के शानदार प्रदर्शन की केंद्रीय रक्षा मंत्री *राजनाथ सिंह* ने भी सराहना की और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने कुल 11 पदक जीतकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया।
*स्वर्ण पदक – सब जूनियर वर्ग*
आन्या त्रिपाठी, सरगम चौरसिया, अथर्व गुलाटी
*रजत पदक – सब जूनियर वर्ग*
लक्ष्य चौरसिया, दिव्यांश मिश्रा, *रागिनी सिंह यदुवंशी*, आदित्य लाटवाल
*कांस्य पदक*
4 खिलाड़ी
लखनऊ मुए-थाई एसोसिएशन के महासचिव *धर्मेंद्र चौरसिया* ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी अब आगामी साउथ एशिया मुए-थाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता भी भारत में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में टेक्निकल कमेटी सदस्य *तरुण भोला*, कोच *रोहित राज*, महिला कोच *डॉ. गरिमा चौरसिया*, *रोहित सिंह* एवं *विशाल* को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लखनऊ लौटने पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर पदक विजेता खिलाड़ियों, कोचों एवं पदाधिकारियों का अभिभावकों, खेल प्रेमियों तथा मुए-थाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की और साउथ एशिया चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। महासचिव धर्मेंद्र चौरसिया ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ के खिलाड़ी आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button