. *चर्च इंटर कॉलेज में प्रतिभा का सम्मान: मेधावियों को रूबी लाल ने किया पुरस्कृत*
*चर्च इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान, श्रीमती रूबी लाल ने किया अभिनंदन*


लखनऊ। सरदारी खेड़ा, आलमबाग स्थित चर्च इंटर कॉलेज में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं समर्पित स्टाफ सदस्यों के सम्मान में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् श्रीमती रूबी लाल रहीं, जो तीन दशकों से अधिक समय से पुस्तक मुद्रण क्षेत्र से जुड़ी हैं। श्रीमती लाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, लगन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान उन्होंने स्वयं मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



