उत्तर-प्रदेश

लखनऊ : लेनदेन के विवाद में स्क्रैप कारोबारी पर हमला, तीन लाख लूट का आरोप

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया कबाड़ मंडी में पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर स्क्रैप कारोबारी पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर तीन लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
खदरा निवासी शहजाद अहमद अपने भाइयों नौशाद और शादाब के साथ मंडी में स्क्रैप का कारोबार करते हैं। शादाब के मुताबिक, नौ अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह और नौशाद घर चले गए थे, जबकि शहजाद दुकान पर अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बांसमंडी निवासी मो. आरिफ, उसके भाई मो. आसिफ और फैजुल्लागंज निवासी अकील अहमद, साहिल, सोनू व कलाम अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे।

आरोप है कि सभी ने मिलकर शहजाद पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया। हमले में शहजाद के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म हुए हैं। परिजनों ने उन्हें तत्काल बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने व्यापारी को देने के लिए रखे करीब तीन लाख रुपये भी छीन लिए। इस संबंध में शादाब ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस लूट की बात तहरीर से हटाने का दबाव बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button