उत्तर-प्रदेश

श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का पदभार ग्रहण किया

मिशन निदेशक श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने स्वच्छता के कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोर

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने आज मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के रूप में पंचायती राज निदेशालय अलीगंज में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत मिशन निदेशक श्रीमती गंुजन द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं, ग्रामीण स्वच्छता अभियानों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से जुड़े कार्यों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मिशन निदेशक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को केवल एक अभियान के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़े स्थायी व्यवहार परिवर्तन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जुड़े कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।
मिशन निदेशक ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग के समन्वित प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस अवसर पर विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button