जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

अम्बेडकर नगर
डॉ0 ए के पब्लिक स्कूल अकबरपुर में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व निर्धारित मुख्य विषय ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रद्योगिकी’ के सात उप विषयों के लिए प्रदर्शन किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज के दिशा निर्देश में 52वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2024 का शुभारम्भ डा ए के पब्लिक स्कूल अकबरपुर में मुख्य अतिथि जिला आयकर अधिकारी चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा, प्राचार्य डा तेज प्रकाश वर्मा जिला समन्वयक निरंजन लाल, प्रधानाचार्या जगदम्बा प्रसाद, रामफूल यादव द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस दौरान आयकर अधिकारी ने प्रतिभागियों को अपने सम्बोधन में कहा कि असफलता ही सफालता का मार्ग है सफल बनने के लिए प्रयासरत रहना जरूरी है। समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि प्रदर्शनी में जूनियर संवर्ग (हाईस्कूल स्तर) सीनियर संवर्ग (इण्टरमीडिएट) तथा अध्यापक संवर्ग में कुल 13 विद्यालयों से पूर्व निर्धारित मुख्य विषय ‘सतत भविष्य के लिये विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी’ के सात उपविषयों के 122 प्रदर्शों का प्रदर्शन किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, यूथ आइकन प्रवीणगुप्ता ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रदर्शों का मूल्याकंन प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी, डा तारा वर्मा,विभा सिंह, सुशील कुमार दूबे, सत्यवती, श्याम मोहन वर्मा, अखिलेश कुमार द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में उपप्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा विज्ञान भूषण, लवकुश वर्मा, सत्य प्रकाश आर्य, मनोज विश्वकर्मा आदि शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग किया।




