*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर महोदय द्वारा जनपद में शान्ति एवम् कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में किया गया फ्लैग-मार्च*

*पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार* द्वारा जनपद में शान्ति एवम् कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत वीर विनय चौराहा, अम्बेडकर तिराहा, मजीद मोड़, बड़ा पुल, चौक क्षेत्र, सर्राफा मार्केट व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में लोगो में सुरक्षा भाव जागृत करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फ्लैग-मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियो,संभ्रान्त व्यक्तियों व आमजन से वार्तालाप कर उनसे उनकी समस्याएं एवं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे सुझाव लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गयी साथ ही माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी।
अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर साइबर/ सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
फ्लैग मार्च के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर श्री बृजनन्दन राय व प्रभारी निरीक्षक को0 नगर* मय पुलिस बल मौजूद रहे।




