उत्तर-प्रदेश

भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों ने भी भारी संख्या में माँ भगवती के जागरण में हाजरी लगायी ।।

।। माँ दुर्गा का भव्य जागरण धूम धाम से मनाया गया ।।

लखनऊ ।। तेलीबाग स्थित राजीव नगर में स्थानीय संभ्रांत जनो द्वारा प्रतिवर्ष के भाँति माँ भगवती के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने हाजरी लगायी दरबार मे माथा टेका प्रसाद चढ़ा कर पुजारी से कलावा बँधवा के माता रानी का आशिर्वाद प्राप्त किया जागरण में आये हुए संगीतकारो ने भक्ती गीत गा कर समा बांध दिया और भक्तों ने जोर शोर से माता रानी के जयकारों से आस पास का माहौल भक्तिमय करने के साथ साथ सभी को भक्तिरस में मनमुग्ध कर दिया , इसीक्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ,उत्तर प्रदेश विशेष कार्याधिकारी एम एल त्रिपाठी ,उत्तर प्रदेश सचिव एस के द्विवेदी,सदस्य शौकत अली , राकेश दिक्षित, सहित तमाम पदाधिकारियों के साथ जागरण में पहुँच कर माता रानी के दर्शन किया प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी ने नतमस्तक हो कर दरबार मे माथा टेक कर माता रानी का आशिर्वाद प्राप्त किया ,मुख्य आयोजक शुभम यादव और रोहन यादव द्वारा सभी पदाधिकारियों को माता रानी के दरबार मे फल प्रासाद स्वरूप में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया ,जागरण में नन्हे मुन्ने बच्चो ने देवी देवताओं के रूप में दर्शन दे कर उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button