उत्तर-प्रदेश

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सेन्को गोल्ड एवं डायमंड शॉप में मनाया गया “सदा सुहागिन” करवाचौथ का रंगारंग कार्यक्रम

लखनऊ। बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सेन्को गोल्ड एवं डायमंड शॉप में मनाया गया “सदा सुहागिन” करवाचौथ का रंगारंग कार्यक्रम। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ रूबी राज सिन्हा जी द्वारा किया गया और कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरागत परिधान को प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अतिथि रूप में उपस्थित रहीं लहर उजाला की संपादक श्रीमती गुरमीत कौर जी। कार्यक्रम में लगभग 21 महिलाओं ने माता रानी के गीत-संगीत गा कर नवरात्रि एवं करवाचौथ का आनंद उठाया।

सभी महिलाओं को डॉ रूबी राज सिन्हा द्वारा करवाचौथ की पूजा हेतु तांबे का करवा, थाल एवं छलनी भेंट स्वरूप दी गई। कार्यक्रम में रेनू सिन्हा, किरण गुप्ता, कल्पना सिंह, मनोरमा मिश्रा, अनिता चंडोक, साधना, अमिता, रेखा, नीरू, अरुणा, राधिका, पूनम, मीनाक्षी, नेहा खन्ना, शिखा व अन्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button