दीपावली के उल्लास में रंगा पावर एंड प्राइड क्लब, ‘रॉयल ग्लो’ समारोह में सदस्यों ने साझा की खुशियां


व्यापारिक प्रगति के साथ सामाजिक जुड़ाव और सामूहिक विकास को बढ़ावा देना क्लब का उद्देश्य : रुपाली श्रीवास्तव
लखनऊ। पावर एंड प्राइड क्लब द्वारा 2 नवंबर 2026 को हजरतगंज स्थित द मैपल लीफ बैंक्वेट में ‘रॉयल ग्लो – दीपावली संस्करण’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया

पावर एंड प्राइड क्लब केवल एक व्यावसायिक संपर्क समूह नहीं, बल्कि एक ऐसे परिवार के रूप में कार्य कर रहा है, जो अपने सदस्यों को व्यापारिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव, आपसी सहयोग और व्यक्तिगत विकास के अवसर भी प्रदान करता है। क्लब की विशेष परंपरा रही है कि सभी प्रमुख त्योहारों को सदस्य मिलकर पारिवारिक वातावरण में पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं।

क्लब का मानना है कि किसी भी व्यक्ति की वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसका सर्वांगीण विकास भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ क्लब आर्थिक विकास, सामाजिक सहभागिता, मानसिक प्रसन्नता, सकारात्मक सोच और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
क्लब के माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने, व्यावसायिक सुझाव एवं संपर्क साझा करने, नए अवसरों से जुड़ने और एक-दूसरे की सफलता में सहभागी बनने का मंच मिलता है। वहीं, सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों, आपसी संवाद और दीपावली के रंगों ने सभी का मन मोह लिया। सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की और अपनी उपस्थिति से इस उत्सव को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर क्लब की संस्थापक एवं अध्यक्ष रुपाली श्रीवास्तव ने कहा कि पावर एंड प्राइड क्लब की स्थापना का मूल उद्देश्य लोगों को एक ऐसे मंच पर जोड़ना है, जहां प्रत्येक सदस्य को आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और दूसरों की प्रगति में सहयोग करने का अवसर मिले। हमारा विश्वास है कि जब लोग एक-दूसरे की सफलता में सहभागी बनते हैं, तो विकास केवल व्यक्तिगत न रहकर सामूहिक प्रगति का स्वरूप ले लेता है।
उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों, आपसी सहयोग और सकारात्मक सामुदायिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।



