उत्तर-प्रदेशबड़ी खबर

भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज, मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में होगी। कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन सुबह 10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने शनिवार को यहां बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सहित प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ल, अश्वनी त्यागी, अमर पाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत मौजूद रहे।

श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश से केन्द्रीय मंत्री परिषद के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, महापौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मोर्चो के अध्यक्ष सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button