उत्तर-प्रदेश

सिख समाज ने फजलगंज थाने पहुंचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कानपुर में सिख गुरुओं के विरुद्ध अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अजय सिंह के खिलाफ आज सिख समाज ने फजलगंज थाने पहुंचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

सिख समाज की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही दिन तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी। आज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अजय सिंह के विरुद्ध अन्य प्रासंगिक धाराएं भी बढ़ा दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी अगले 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाएगी।

सिख समाज ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का से माँग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सदैव सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिख समाज को विश्वास है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोरतम दंड दिलाया जाएगा, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, गुरु अथवा धार्मिक आस्था के विरुद्ध इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके। सिख समाज ने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button