उत्तर-प्रदेश

*सूचना विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, ‘ग्रीन यूपी’ अभियान को मिली गति*

लखनऊ:*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए राज्य सरकार के वृहद पौधारोपण अभियान में सभी विभाग बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

सूचना विभाग के निदेशक विशाल सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र, सहायक निदेशक जितेंद्र सिंह तथा वित्त नियंत्रक संजय सिंह ने विभाग परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। सूचना विभाग सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी पर्यावरण बचाने की मुहिम से जुड़ा है।

प्रदेश सरकार के पौधारोपण अभियान को गति देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना है।
राज्य सरकार के निर्देश पर सभी विभागों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर ‘ग्रीन यूपी’ के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button