उत्तर-प्रदेश

*प्रदेश के मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी,द्वारा शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रान्तीय अधिवेशन तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया प्रतिभाग।*

*सभी शिक्षक अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ायें,इससे अन्य आमजनों को भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने की मिलेगी प्रेरणा,सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की बदलेगी धारणा-मा0 उपमुख्यमंत्री।*

 

*नए संसद भवन के शिखर पर भी सम्राट अशोक की लाट कराई स्थापित, चन्द्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक वाला विकसित भारत बनाने हेतु कार्य कर रहें हैं प्रधानमंत्री मोदी- मा0 उपमुख्यमंत्री।*

लखनऊ/ आगरा.12.04.2026/
आज मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का जनपद आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री रामबदन जी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री जी नेशनल फेडरेशन ऑफ इश्योरेंस फ़ील्ड वर्कर्स ऑफ इण्डिया, उत्तर मध्य क्षेत्र की 30 वीं क्षेत्रीय आमसभा-2026, फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मरक्युर में पहुंचे, मा0 उप मुख्यमंत्री महोदय ने भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने बीमा पालिसी से जीएसटी समाप्त की है, जिससे विजनेस तथा आम आदमी को बीमा कराने में सुविधा हुई, आज बीमा क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, एलआईसी देश का सबसे बड़ा बीमा क्षेत्र का संगठन है, मैं आहवान करता हूं कि अभी भी भारत में 90 से 100 करोड़ लोग बीमा पॉलिसी कवरेज में नहीं आते, सभी विकास अधिकारी बड़ी बीमा पॉलिसी की तलाश में रहते हैं, आप गरीब आदमी को अपनी बीमा पालिसी से कवर करें, और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करें, एलआईसी एक सक्षम संगठन है, एलआईसी के संकल्प से 90 से 100 करोड़ गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा, मोदी जी ने विकास कार्य कराये हैं, और तीसरी बार सरकार बनाई है, केन्द्रा में तीसरी बार सरकार बनाना अत्यंत मुश्कील कार्य है, उन्होंने हाल ही में अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर, जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाना, उत्तराखण्ड व गुजरात में समान नगरिक संहिता लागू करने, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार इत्यादि राज्यों में जीत की उपलब्धि को बताया, तत्पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री जी राजदेवम् ऑडीटोरियम, फतेहाबाद रोड पर दो दिवसीय शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रान्तीय अधिवेशन के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, मा0 उप मुख्यमंत्री महोदय ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया, मा0 उप मुख्यमंत्री जी को बांके बिहारी जी की मूर्ति व स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया, मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश भर से आये शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की 80 प्रतिशत समस्यायें हल की जा चुकी हैं, 20 प्रतिशत समस्याओं का आने वाले समय में समाधान हो जायेगा, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने में शिक्षक समाज अपना महत्वपूर्ण योगदान दे, उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में परमाणू वैज्ञानिकों ने थोरियम को परमाणू ऊर्जा में परिवर्तित करने में ऐसा कार्य किया है, जो विकसित देश भी नहीं कर सके, भारत में अब बिजली की समस्या नहीं रहेगी, जिससे विकसित भारत का निर्माण होगा, इन वैज्ञानिकों को बनाने में उनके शिक्षकों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने 16 लाख से अधिक सभी शिक्षकों,कर्मचारियों व रसोईयों को पहली बार कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, ये एक एतिहासिक फैसला था, यूपी सरकार ने शिक्षामित्रो को तीन हजार रूपये से पहले कार्यकाल में 10 हजार रूपये किया, दूसरे कार्यकाल में अभी हाल ही में बढ़ाकर 18 हजार रूपये किया गया है, अनुदेशकों का 18 हजार रूपये किया है, उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों से अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि इससे अन्य आमजनों को भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने की प्रेरणा मिलेगी तथा सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की धारणा बदल जायेगी। कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री जी को शिक्षक संगठन द्वारा मांग पत्र दिया गया, जिस पर विचार कर उचित समाधान की बात कही।
तत्पश्चात फतेहाबाद स्थित कामता प्रसाद भठ्ठे वालों का मैदान, में सम्राट अशोक की शोभा यात्रा, जनसभा तथा सम्राट अशोक जी की लॉट का लोकार्पण करने पहुंचे, कार्यक्रम में मा0 उप मुख्यमंत्री महोदय का चांदी का मुकुट व बड़ी माला पहलाकर भव्य स्वागत किया गया, मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राटों के सम्राट चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जयंती समारोह कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि आपका उत्साह,एकता व देश के लिए समर्पण जवर्दस्त है, उन्होंने कहा कि मौर्य साम्राज्य के संस्थापक भारत भूभाग को एक करने का कार्य किया, उनके पुत्र बिंदुसार जी ने उस कार्य को आगे बढ़ाया और फिर सम्राट अशोक महान ने उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के शिखर पर भी सम्राट अशोक की लाट स्थापित कराई है, उन्होंने कहा कि ऐसा आजतक कोई भी सरकार नहीं कर सकी, इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरित परिस्थितियों में शिक्षा का महत्व बताने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर मोदी जी ने एक लेख लिखा है, उन्होंने सभी से उस लेख को पढ़ने की अपील की, मा0 उप मुख्यमंत्री महोदय जी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पीपरहवा बौद्ध स्तूप के अवशेषों को 40 बौद्ध देशों को भेजा, तथा स्वयं मुझे बौद्ध अवशेष रूस भेजने हेतु चुना, मोदी जी ने विश्व के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र संघ में गर्व से कहा था हमने विश्व को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं दिया, उन्होंने कहा कि आज युद्ध से ऊर्जा संकट से प्रत्येक देश परेशान है, परन्तु भारत की कूटनीति से भारत में आम आदमी को काई परेशानी होने नहीं दी गई। 21 वर्ष वाद भारत का शताब्दी वर्ष है, मोदी जी 2047 में चन्द्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक वाला विकसित भारत बनायेंगे, आपके आशीर्वाद से मोदी जी तीसरी बार पीएम बने हैं, राजस्थान हो मध्यप्रदेश हो सरकार ने सबको हिस्सेदारी व सम्मान प्रदान किया है, उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने पूर्वजों के प्रति आदर रखने, भारत की एकता-आखण्डता का संकल्प लेने, की बात कही, उन्होंने कहा कि 16,17,18 अप्रैल को संसद का विशेष अधिवेशन नारी शक्ति बंदन अधिनियम को 2029 से लागू कर, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने हेतु बुलाया गया है, उन्होंने कहा कि मेरी अभी तक सभी सभायें सती माता के मन्दिर पर हुई हैं, और मुझे सती माता का आशीर्वाद मिला है। सम्राट अशोक की लाट स्थापना में समाज के सभी व्यक्तियों का स्थान लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 में विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह दुष्प्रचार कर दूध में नीबू डालने का कार्य करते हैं, तो कुछ चीनी डालने वाले भी हैं। यूपी सरकार में गुंडे माफियाओं का पूरा हिसाब हो रहा है, किसानों को सम्मान निधि गरीबों को राशन,, पेंशन आदि दी जा रही है। हम संविधान के पुजारी व बाबा साहब का सम्मान करने वाले हैं, हमारी सरकार मे संविधान, आरक्षण, अमीर, गरीब, अगड़े, पिछड़े, दलित किसी को भी खतरा नहीं है, आज मोदी जी सम्राट अशोक व बाबा साहब के सपनों को साकार कर रहें हैं।

तत्पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रामबाग, आगरा में आयोजित महाराज गुहृयराज निषाद और महर्षि कश्यप जयंती एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में पहुंचे, मा0 उप मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम में गदा,तलवार और स्व चित्र भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान राम के मित्र निषादराज, हम सबके पिता महर्षि कश्यप की जयंती शोभायात्रा के अवसर पर कहा कि प्रयागराज निषादराज की भूमि है, प्रयागराज के नाम में “राज” शब्द निषादराज के कारण जुड़ा हुआ है।
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने घोषणा करते हुए कहा कि रहनकला में महाराज निषादराज की मूर्ति लगाई जायेगी,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कौशाम्बी, प्रयागराज,फूलपुर, भगवान राम व उनके मित्र निषादराज जी का मिलन स्थल है, लेकिन पूरे क्षेत्र में भगवान राम व निषादराज के गले मिलने की कोई मूर्ति स्थापित नहीं थी, जब मैं फूलपुर से सांसद बना तब मेरे द्वारा भगवान राम व निषादराज के गले मिलते हुए निःस्वार्थ मित्रता की प्रतीक भव्य प्रतिमा व स्मारक बनवाया गया,
कार्यक्रम में मा. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, मा0 मंत्री होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा श्री धर्मवीर प्रजापति, मा0 सांसद फतेहपुर सीकरी श्री राजकुमार चाहर, मा0 राज्यसभा सदस्य श्री नवीन जैन, मा.विधायकगण डॉ.जीएस धर्मेश जी, श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, डॉ. धर्मपाल सिंह जी, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह जी, चौ.बाबूलाल जी, श्री छोटेलाल वर्मा जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, मा.एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, श्री प्रशांत पौनिया जी, श्री राजकुमार गुप्ता जी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
———————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button