उत्तर-प्रदेश

आदि गुरु शंकराचार्य जी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, मीना मार्केट में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ आदि गुरु शंकराचार्य जी के स्वागत एवं चरण पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पंडित शर्मिला महाराज द्वारा की गई।

मीना मार्केट पर शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में शंकराचार्य जी की चरण पादुकाओं का विधिवत पूजन किया गया तथा प्रातः 10:50 बजे आरती सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने उपस्थित जनसमूह को हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि वे गौ माता को कभी पशु नहीं समझेंगे, बल्कि उन्हें माता का दर्जा देंगे और सदैव उनका सम्मान करेंगे।

पंडित शर्मिला महाराज ने कहा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर यह कार्यक्रम भव्य और सफल रहा
आदि गुरु शंकराचार्य जी के पावन आगमन पर आयोजित यह कार्यक्रम हम सभी के लिए गौरव और आस्था का विषय है। मीना मार्केट पर हुआ भव्य स्वागत और भंडारा समाज की एकजुटता का प्रतीक है। गौ माता को राष्ट्र माता के रूप में सम्मान देने का संकल्प समाज में जागरूकता और संस्कारों को और मजबूत करेगा। कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह दर्शाती है कि समाज धर्म और संस्कृति के प्रति पूरी तरह समर्पित है। सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार।

कार्यक्रम में जूही सिंह, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. अपर्णा बाजपेई, डॉ. नीरज जैन, साधना यादव, डॉ. यादव, विकास वाल्मीकि, रौनक, मनोज यादव, लता यादव, मुकुंद माधव अस्थाना (पूर्व महामंत्री, लखनऊ बार), कुलदीप नारायण मिश्रा, कैलाश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धा भाव से आरती की। वहीं सुरेंद्र वाल्मीकि द्वारा मीना मार्केट में भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button