# सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 25 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान


**लखनऊ,
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के डिपार्टमेंट ऑफ ब्लड बैंक द्वारा लायंस क्लब के सौजन्य से एंकराइट इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस परिसर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व एवं इसके सामाजिक सरोकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान कुल **34 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 25 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।**
रक्तदान के उपरांत सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं अल्पाहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रक्तकोष प्रभारी **डॉ. पी.सी. तिवारी**, **एस.पी. उपाध्याय, राज कुमार पांडेय, विपिन प्रजापति, उपेंद्र, नीतू भारती, राज बहादुर, सुनीता, आशीष, अरविंद एवं अमित** सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।



