अन्य खबर

*लखनऊ में ज्येष्ठ के तृतीय बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ के उपरांत ‘विशाल भंडारा’* *सूचना निदेशक समेत तमाम अधिकारियों ने लिया प्रसाद*

लखनऊ । ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग परिसर, लखनऊ में भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह एवं समस्त विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के संयोजन में सुंदरकांड पाठ के उपरांत “विशाल भंडारे” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पुण्य अवसर पर सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह जी, अपर निदेशक श्री अरविंद कुमार मिश्रा जी, सहायक निदेशक जे.पी. सिंह जी, पी.आर. मौर्य जी, हरि शंकर त्रिपाठी जी, राजीव सिंह जी, प्रमोद जी, अशोक सिंह जी, सहित सूचना विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूरे भाव से सेवा में जुटे रहे। सभी ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा परिसर “जय हनुमान, जय श्रीराम” के भजनों से गूंजता रहा।

भंडारे में जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह ने कहा कि बड़े मंगल पर सेवा का यह संकल्प विभाग की परंपरा है। हनुमान जी महाराज की कृपा से लोक कल्याण के कार्य यूं ही चलते रहें, यही प्रार्थना है।

शाम तक चले इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद पाया। आयोजन को सफल बनाने में सूचना विभाग के प्रत्येक कर्मचारी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button