उन्नाव

दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के 3 मंत्री

उन्नाव ।

तौरा गांव में निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालय का बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि इसका निर्माण हर हाल में मई 2024 तक पूरा करके स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दें।

जितिन प्रसाद बुधवार को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव और बाल कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ 50 बेड के निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता एलपी सिंह से चिकित्सालय की लागत पूछी। साथ ही निर्धारित समय में निर्माण पूरा कराने को कहा।

मंत्रियों का काफिला विकास भवन सभागार में पहुंचा। मंत्रियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, जिले की कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए देर रात 10 बजे उन्नाव के अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ की। बैठक में मंत्री जितिन प्रसाद ने अपराध की समीक्षा की।

जतिन प्रसाद ने कहा, “उन्नाव में कनविक्शन रेट 32 प्रतिशत है, जो बहुत कम है। इसे बढ़ाया जाए। ताकि अपराधियों में डर हो और अपराध पर लगाम लगे। उन्होंने एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर भी एससी/एसटी मुकदमों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। यातायात की बड़ी समस्या है। इसमें पुलिस बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करे, ताकि लोगों के लिए यातायात सुगम बने। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को निर्देश दिए कि जिले में सड़कों की स्थिति सुधारी जाए।

मंत्री कपिल देव ने जिले में शतप्रतिशत पात्र व्यक्तियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश सीएमओ को दिए। साथ ही कहा, “यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को गोल्डन कार्ड से त्वरित लाभ मिले। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रतिबंध लगाया जाए। सीएचसी/पीएचसी को प्रभावी बनाया जाए, ताकि लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, इसे लागू करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

रिपोर्ट- अकाश गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button