अंबेडकर नगरउत्तर-प्रदेश

दिव्यांग समाज सेवी ने किया तहसील का नाम रोशन

अम्बेडकरनगर ।

जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील आलापुर क्षेत्र में ग्राम सभा सिपाह के मूलनिवासी दिव्यांग समाज सेवी निलेश यादव के द्वारा विगत कई वर्षों से “बाल गोपाल निःशुल्क शिक्षण संस्थान” अनवरत चलायमान है जिसकी प्रगतिशीलता का अवलोकन कभी भी किया जा सकता है। समाज सेवी दिव्यांग निलेश यादव ने बताया कि हम अपने सहयोगियों एवं अपनी “पेंशन” के सहारे इस मुकाम तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई है। अपनी संस्थान की सफलता व “अवध रत्न सम्मान पत्र” प्राप्त करने में दिव्यांग समाज सेवी ने अपने सहयोगियों, रक्तदान वीरों को श्रेय दिया है।
इस दौरान अभी हाल ही में जनपद अयोध्या में “श्रीमती शोभावती स्मृति महोत्सव” के अन्तर्गत तहसील आलापुर के कर्मठी समाज सेवी दिव्यांग निलेश यादव को जिले के सुप्रसिद्ध, प्रख्यात समाजसेवी विकास सिंह,विजय सिंह बंटी के हाथों द्वारा “अवध रत्न” से सम्मानित किया गया। इससे इनके आवास पर सहयोगियों एवं क्षेत्रीय गणमान्यों द्वारा बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
दिव्यांग समाज सेवी निलेश यादव द्वारा सराहनात्मक भाव में बताया कि अम्बेडकरनगर की छोटी बहन ने अपनी टीम के साथ जो गायन, नृत्य कला का प्रदर्शन किया उससे हम बहुत प्रभावित हैं भविष्य में अवसर मिलने पर हम अवश्य अवसर देंगे।
मौके पर राम शिरोमणि वर्मा श्रावस्ती सांसद, गप्पू चौधरी, नितिन वर्मा,संकल्प मानव संस्था के अध्यक्ष भाई सूरज गुप्ता बंटी जो रक्तदान के लिए जिले में सबसे आगे हैं रघुनाथ यादव अध्यापक, ओमप्रकाश यादव, प्रधानाचार्य जय राम जनता प्रबंधक प्रमोद गुप्ता, प्रदुम्न यादव बब्लू पूर्व जिला पंचायत, बलराम गौतम पूर्व ब्लाक प्रमुख, समाजसेवी सुनील मौर्य व अन्य लोगों ने सराहना करते हुए दी बधाई।

ब्यूरो रिपोर्ट – अनीता देवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button