भाजपा महिला मोर्चा ने जी-20 की रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया

लखनऊ।
भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने ऐतिहासिक इमारत इमामबाड़ा के सामने जी 20 की रंगोली बनाई और प्ले कार्ड के माध्यम से हर्ष व्यक्त करते हुए जनता को जागरूक किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कल्पना तिवारी ने कहा विश्व पटल पर मोदी भारत वर्ष का नाम रोशन कर रहे हैं पहली बार की जी 20 की अध्यक्षता करने का शुभ अवसर प्रधानमंत्री को मिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जी 20 की अध्यक्षता करना हम भारतवासीयो के लिये गर्व की बात है। महिला टीम द्वारा इस जानकारी को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इमामबाड़े के समीप महिला मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा मिश्रा, नगर महामंत्री अर्चना साहू, रीना चौरसिया, रश्मि सिंह, सुनीता पांडे, शिवा पांडे, शिखा श्रीवास्तव, प्रिया अस्थाना, मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रीति शुक्ला, आरती शुक्ला व रूबी राज सिन्हा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जी 20 आयोजन के बारे में शहर के लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया गया। बताया कि आज प्रातः 11 बजे विधानसभा के सामने भी महिला मोर्चा कार्यकर्ता जी -20 आयोजन पर रंगोली और प्ले कार्ड के माध्यम से हर्ष व्यक्त करेंगी। महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को बताते हुए कहा कि देश के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भारत क्व-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है और हमारी मजबूतत प्रगति के साथ दुनिया में बढ़ते कद का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि भारत एक बार फिर वैश्विक कल्याण लाने में, ना केवल अभिप्रेरण साबित होगा अपितु मानवता को समग्र रूप से लाभान्वित करने और “एकता” को बढ़ावा देने के लिए लोगों की मौलिक मानसिकता में भी बदलाव के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।