उत्तर-प्रदेश

बिना मानक के बेसमेंट में आज भी चल रहा है हॉस्पिटल बिना डिग्री धारक डॉक्टर न ही एक्स- रे का रजिस्ट्रेशन ना ही हॉस्पिटल का 

जिम्मेदारों की छापेमारी केवल दिखावा है क्या?

लखनऊ।

जनपद के कुर्सी रोड मार्ग पर स्थित कई सरे डायग्नोस्टिक सेंटर बिना डिग्री धारक डॉक्टर न ही एक्स- रे का रजिस्ट्रेशन है ना ही टेक्नीशियन है l खुले आम अध्यक्ष एवं अपर मुख्य चिकित्सा को खुला चुनौती दे रहा है। जहां हर प्रदेश देश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने झोलाछाप डॉक्टर और बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक चलाने वालों पर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया , मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कई बार छापामारी कर अवैध अस्पताल एवं पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया था। लेकिन सरकार की प्रतिबंध लगाने की कोशिश नाकाम हो रहे हैं वहीं पर विकास नगर कुर्सी रोड पर कितने हॉस्पिटल बेसमेंट में भी आज भी चल रहे हैं । आखिर यह किसके सय पर खुलेआम मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आखिर कब तक मरीज की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होता रहे गा, ‌विगत दिनों मिडिया कर्मियों द्वारा सीएमओ लखनऊ लिस्ट मांगी गई थी ,लेकिन उनके द्वारा गुप्त बता कर देने से इन्कार कर दिया गया था जिससे मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर भी सक की सुई जनता के मन में घुम रही है केवल अनहोनी होने पर जनपद के जिम्मेदार अधिकारी मिडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए कार्रवाई करते हैं आखिर जनपद की हालत कब सुधरेगी यह भी अपने आप में एक यक्ष प्रश्न है।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञान सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button