उत्तर-प्रदेश

राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं उ प्र का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ,

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह सम्मान पूर्वक युनानी कॉलेज लखनऊ में संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर जमाल अख्तर निर्देशक यूनानी सेवा उत्तर प्रदेश उपस्थित हुए । समारोह में प्रोफेसर मदनलाल प्रधानाचार्य आयुर्वैदिक कॉलेज लखनऊ, प्रोफेसर अब्दुल कवी प्रधानाचार्य भवानी कॉलेज लखनऊ, प्रोफेसर आर वी यादव चुनाव अधिकारी, श्रीमती मीना सिंह अध्यक्ष वेo एसोसियेशन इंदिरा भवन लखनऊ जवाहर भवन मौजूद रहे । सभा का संचालन श्री तारकेश्वर राम द्वारा किया गया जिसमें पदाधिकारी ने शपथ ली विकास प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष, कमल किशोर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार महामंत्री, सत्यपाल प्रदेश संयुक्त मंत्री, कमलेश कुमार वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, मो० आसिफ सिद्दीकी ऑडिटर, सुभाष चंद्र वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारीयों ने शपथ ग्रहण की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button