उत्तर-प्रदेश

समर्पण सेवा संस्थान ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती।

लखनऊ । ब्रस्पतिवार को बाबू

जगजीवन राम राष्ट्रीय प्रतिष्ठान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संस्था समर्पण सेवा संस्थान गोमतीनगर लखनऊ द्वारा आयोजित सन्त महर्षि बालमीकि जयन्ती स्थान अवनीन्द्र एकेडमी विज्ञान खण्ड-1 गोमतीनगर लखनऊ में दिनोंक- 16 अक्टूबर 2024 को कला प्रतियोगिता के बाद, 17 अक्टूबर 2024 दिन समय प्रातः 11.00 बजे से शुरू कार्यक्रम, सफलता पूर्वक समाप्ति तक सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि माननीया सुत्री ममता रावत पार्षद चिनहट लखनऊ व विशिष्ठ अतिथि- सुनीता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ उपस्थित हुई। दीप प्रज्वलित के बाद मंच संचालन की श्रंखला में अवनीन्द्र एकेडमी के कुशल प्रशिक्षकाओ के उदबोधन से सन्त महर्षि बालमीकि जयन्ती के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रमो में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, छात्र व छात्राओ द्वारा भाषण, गायन, गीत आदि की सुन्दर प्रस्तुति बाल प्रतिभागियो द्वारा किया गया। प्रतिभागियो में अवनीन्द्र एकेडमी विज्ञान खण्ड-1, व S C S A S N स्कूल लीलई, एवं अप्सरा इंस्टीट्यूट आफ परफारमिंग आर्टस, के बच्चो की मनमोहक प्रस्तुतियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विभिन्न विधाओ से सुसज्जित कला का संगम आज के कार्यक्रम में देखने को मिला। कर्णप्रिय गीत, नृत्य, भाषण के संयोग भंगाररस से भरपूर गीतो से दर्शकदीर्घा अत्यधिक प्रभावित रहा। साथ ही दूर दराज से आए वरिष्ठ वक्तागणो ने सन्त महर्षि बालमीकि की उपलब्धियो के बारे मे अपने अपने विचार प्रगट किए। बाल कलाकारो समेत सभी का स्वागत, अभिनन्दन व आभार संस्था की अध्यक्ष व अपने समूह के साथ किया। मुख्य रूप से आयोजक मधु शर्मा स्वयं व अपने समूह आदि के साथ उपस्थित रही। मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों, एवं बरिष्ठ वक्तागणो समेत सभी प्रतिभागियों को अंगवख, पुरस्कार, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। और सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अन्त में मधु शर्मा ने स्वयं व अपने समूह आदि की तरफ से सभी आगन्तुको सभी बाल प्रतिभागियो व पत्रकारबन्धुओं एवं अवनीन्द्र एकेडमी के प्रवन्धक, प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक समूह, व अन्य स्कूलो से आए शिक्षक समूहो, एवं सभी अभिन्नाचको, सहयोगियो, समेत दर्शकदीर्घा को धन्यवाद देते हुए इस अपील के साथ कि सभी अल्पाहार लेने के बाद ही प्रस्थान करें। सभी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए सफल कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की व सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ब्यूरो विशाल कुमार चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button