उत्तर-प्रदेश

इन्नर व्हील क्लब लखनऊ ने चेतना संस्थान, अलीगंज में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए एक भव्य बाल मेला आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री असीत श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (सीएम सिक्योरिटी) द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और क्लब के प्रयासों की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष शिखा राज के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न फूड स्टॉल, गेम स्टॉल और रचनात्मक गतिविधियों का शानदार प्रबंधन किया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं और मज़ेदार खेलों में सक्रिय रूप से भाग लिया और उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

अध्यक्ष शिखा राज ने कहा कि “खुशी हर बच्चे का मूल अधिकार है, और हमने इन बच्चों के लिए आनंदमय पल बनाने की कोशिश की। इसी उद्देश्य से एक विशेष ‘हैप्पीनेस स्टॉल’ और झूले भी लगाए गए।”

कार्यक्रम में क्लब की वरिष्ठ सदस्यों — पी.ए.टी. अर्चना अग्रवाल, पी.डी.सी. वर्षा कुमार, ज़ेड.एच. रीता सिंह — सहित कोर टीम और इवेंट कोऑर्डिनेटर्स की उपस्थिति और सहयोग ने इसे सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button