हेडलाइन: *राजा रामचन्द्र फाउंडेशन में GDA प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र वितरित, रोज़गार के नए अवसर खुले*

04 दिसम्बर 2025 को, राजा रामचन्द्र एजुकेशनल एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन के बाद, एक भव्य समारोह में प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र (Job Letters) वितरित किए गए।
इस अवसर पर, 35 सफल छात्रों को प्रतिष्ठित अस्पताल, नर्सिंग होम, आदि में रोज़गार के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि कौशल उदघोष समाचार पत्र के संपादक श्री *अनिल त्रिपाठी* थे, जिन्होंने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि GDA जैसे प्रशिक्षित पेशेवर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की रीढ़ हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। राजा रामचन्द्र एजुकेशनल एंड हेल्थकेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति
ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारा लक्ष्य युवाओं को बाज़ार की मांग के अनुसार कौशल प्रदान करना है, और यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने GDA कोर्स के उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में योग्य सहायक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह कार्यक्रम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फायर एंड सेफ्टी के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोज़गारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है।
इस अवसर पर श्री कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी, इस संस्था के सचिव सिंपल वर्मा, संगठन मंत्री अभय तिवारी, महामंत्री रूपेश प्रजापति, संस्था की सदस्य यूश्रआ , ट्रेनर सचिन बारी, काउंसलर अभिलाषा गुप्ता ,कर्मचारी, और छात्र उपस्थित रहे।
*राजा रामचन्द्र एजुकेशनल एंड हेल्थकेयर फाउंडेशन*



