अमृत विचार समाचार पत्र की नई पारी के लिए सम्मानित हुए भास्कर दुबे


लखनऊ, वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे जी को उनके करीबी और पत्रकारों ने आज दैनिक जागरण चौराहे के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में छोटे से कार्यक्रम के तहत उनके मित्रों और करीबी पत्रकारों ने सम्मानित करते हुए बधाई दी।

यू देखा जाए तो खुशियों का कोई भी मौका हों उसको मिलकर मनाने से खुशियों का मजा भी कई गुना बढ़ जाता है ।

उत्तर प्रदेश की मीडिया जगत के लिए भास्कर दुबे का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है, मीडिया के कई प्रतिष्ठित घरानों जैसे दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, ज़ी न्यूज़, जैन टीवी आदि अनेक मीडिया घरानों को अपनी शख्सियत से एक बड़ा मुकाम देने के बाद हिंदी दैनिक अमृत विचार के साथ एक नई पारी का शुभारंभ करने की प्रसन्नता का मौका मिला तो व्यक्तिगत रूप से बधाई देना तो बनता ही था।

बधाई देने वालों में यूनाइटेड समूह के संपादक एवं आईना के राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा नव सत्ता के नीरज श्रीवास्तव , आईना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद कामरान , उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के निर्वाचित संयुक्त सचिव अनिल सैनी एवं सदस्य शेखर पंडित , आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव अरुण मिश्रा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संत प्रसाद शुक्ला एवं लइक अहमद, प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह , प्रदेश संयुक्त सचिव अतहर रजा, आईना महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुरमीत कौर सहित कई पत्रकारों ने अमृत विचार की नई पारी शुभारंभ करने के लिए भास्कर दुबे को बधाई दी।



