उत्तर-प्रदेश

*इरम कॉन्वेंट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया एनुअल डे समारोह*

लखनऊ के अब्दुल अजीज रोड स्थित इरम कॉन्वेंट कॉलेज में आज वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) कार्यक्रम हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं राजस्थानी हनी बनी उड़ान छोटे-छोटे बच्चों ने पंजाबी डांस ने सभी पैरेंट्स व अतिथियों का मन मोह लिया एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। वहीं नारी शक्ति और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रोग्राम पेश किया गया जिसकी सभी ने खूब सरहना की कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत व सरस्वती वंदना से हुई


इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) उमेश त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में ख्वाजा बजमी यूनुस , मैनेजर इरम कॉलेज, विशेष रूप से उपस्थित रहे।वही सचिव सैफी यूनुस नें चीफ गेस्ट का स्वागत किया कार्यक्रम शरण की और कॉलेज के स्टाफ व बच्चों को कठिन मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित इस एनुअल डे समारोह ने शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और प्रतिभा को मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की सफलता पर कॉलेज परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एमएलसी उमेश त्रिवेदी ने कहा इरम कॉलेज जिस तरह से कार्यक्रम का आयोजन करता है, उसमें गंगा जमुनी तहजीब झलकती है, नन्हे नन्हे बच्चों ने जो कार्यक्रम पेश किया वह बहुत ही सराहनीय हैं, इन बच्चों कितनी अच्छी परफॉर्मेंस के पीछे अच्छे शिक्षकों और अच्छे संस्कारों की झलक दिखाई पड़ती है, शिक्षकों ने बहुत मेहनत की है और प्राइवेट स्कूल ही, शिक्षा में बच्चों को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं, वही ख्वाजा बजमी यूनुस मैनेजर इरम कॉलेज ने कहा कि हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दी जाए और तालीम के साथ-साथ संगीत खेलों में भी बच्चों को आगे बढ़ाया जाए बच्चों को अच्छी शिक्षा को प्रदान की जाए वही सैफी यूनुस सचिन इरम कॉलेज उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया है वह बहुत ही सराहनीय इसके पीछे हमारे टीचर्स प्रिंसिपल और बच्चों के पेरेंट्स को जाता हैं उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया आख़री प्रिंसिपल रुचि निगम ने सभी को धन्यवाद पेश दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button