*लखनऊ में “अन्नपूर्णा अवार्ड” समारोह – महिलाओं की पाक कला में नई उड़ान*


लखनऊ, 11 दिसंबर 2025 – शालिनी लाल जी की संस्था लखनऊ शेफ 2014 से महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत लखनऊ की एक सामाजिक संस्था ने इस वर्ष कुकिंग के क्षेत्र में अपना वार्षिक कार्यक्रम विस्तार किया।

गोल्डन एप्पल होटल में आयोजित इस विशेष समारोह में “अन्नपूर्णा अवार्ड” के तहत चार प्रमुख सम्मान प्रदान किए गए। जिसमें अन्नपूर्णा अवार्ड* – इस वर्ष बेकिंग तथा कुकिंग से जुड़ी महिलाओं को दिया गया। और *बिज़नेस आइकन अवार्ड* – बेकिंग व कुकिंग के क्षेत्रों में अपना व्यवसाय चलाने वाली महिलाओं को प्रदान किया गया। साथ ही *राइज़िंग शेफ अवार्ड* – पाक कला के प्रति उत्साही स्कूल‑कॉलेज के छात्रों को दिया गया। इसी क्रम में *द्रोणाचार अवार्ड* – कुकिंग व बेकिंग अकादमी चलाकर अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करने वाली संस्थापकों को प्रदान किया गया।

समारोह की संचालक और संस्था की संस्थापक शालिनी लाल जी ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल 11 दिसंबर को आयोजित किया जाता है, क्योंकि यह दिन उनका जन्मदिन भी है और वे इसे महिलाओं के साथ मिलकर मनाना चाहती हैं। कार्यक्रम का संचालन विनीता जौहरी जी के द्वारा किया प्रभावशाली रूप में किया गया।

कार्यक्रम को सफल रूप से संचालित करने में शालिनी लाल जी के साथ मंजुलिका अस्थाना जी का प्रमुख योगदान रहा।
गोल्डन एप्पल होटल के मालिक पदम दीक्षित जी ने इस अवसर पर अपना होटल उपलब्ध कराया और भविष्य में भी इसी तरह के कुकिंग‑कॉम्पिटिशन और सम्मान समारोह आयोजित करने का वादा किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जया दहलवी उ०प्र० राज्य कुष्ठ अधिकारी, अलका सिंह तोमर, अपर्णा जी, आकाशवाणी से लखनऊ कार्यक्रम प्रमुख सुमोना एस. पाण्डेय तथा प्रतिमा सोनकर (टिप्सी किचेन) जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पर भी किया गया।

कार्यक्रम के स्पॉन्सर्स के रूप में पंसारी ग्रुप, वाघ बकरी चाय, टॉप्स, प्रभात वेलफेयर फाउंडेशन, कैच, नंदी, विमेन शाइन, अंश फाउंडेशन, आलदा फाउंडेशन इत्यादि का सहयोग रहा। साथ ही पदम दीक्षित जी का भी प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह पहल लखनऊ में महिलाओं की पाक कला को सशक्त बनाने और उनके सपनों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



