• डंडों से इतना मारा की संदीप ने दम तोड़ा बिजनोर पुलिस ने 03 हत्यारो को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया।

विक्रम कश्यप
लखनऊ। थाना बिजनौर लखनऊ में पीड़िता सुरसती पत्नी स्व० रंगीलाल नि० ग्राम माती थाना बिजनौर लखनऊ द्वारा अपने बेटे संदीप उम्र करीब 25 वर्ष के गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जिसकी जाँच तलाश में पुलिस को बड़ी सफलता मिली बुधवार को मृतक के परिजनों द्वारा थाना क्षेत्र नगराम में बरामद एक अज्ञात शव की फोटो देखकर शिनाख्त मृतक संदीप के रूप में की गयी हत्या के इस मामले में लखनऊ के बिजनौर पुलिस को इस गुत्थी को सुलझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जिसमे पुलिस को प्रभारी निरीक्षक बिजनौर अरविंद राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना बिजनौर पर गुमशुदा/ मृतक संदीप की हत्या में दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया था मुकदमे में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गयी तो आरोपियों अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि दिनांक 06.08.2024 को मृतक संदीप को आरोपी सुखराम, अभिषेक व प्रदीप गौतम ने नेसह अभियुक्त मुन्ना यादव के कहने पर थाना नगराम क्षेत्र में जंगल मे ले जाकर डंडे से पीटकर एवं चाकू से गला रेत कर हत्या कर शव को छुपा दिया था और मौके से भाग आए थे। पूछने पर यह भी बताया कि हम लोगो ने संदीप की माँ सुरसती की जगह अभियुक्त प्रदीप की मौसी को खड़ी करके उसकी जमीन का बैनामा मुन्ना यादव के हक में कराया था। मृतक संदीप भी इसमें शामिल था और बैनामे का गवाह था। मुन्ना यादव ने संदीप को थोड़े थोड़े करके कई महीनों में करीब 04 लाख रूपये दिये थे। संदीप और पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर धोखाधड़ी से किये गये बैनामे के सम्बन्ध मे थाने पर शिकायत करने व जेल भिजवाने की धमकी देता था। तब मुन्ना यादव ने कहा कि इसे रास्ते से हटा दो नही तो हम सबको जेल भिजवा देगा। इसी वजह से हम लोगो ने संदीप की हत्या कर दी थी। आज दिनांक 17.10.2024 को समय 10.05 बजे ग्राम माती से आरोपियों में प्रदीप व अभिषेक रावत को गिरफ्तार किया गया है, तथा अभियुक्त मुन्ना यादव को माती अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण मुन्ना यादव के विरूद्ध धारा 61(2) की बढ़ोत्तरी की गयी। तीनो अभियुक्तों को न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया। घटना में शामिल वांछित अभियुक्त सुखराम की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।



