उत्तर-प्रदेश

फर्जी शिक्षकों का हब बना माध्यमिक शिक्षा विभाग

बलरामपुर।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेजों में प्रबंधकीय कोटे व आयोग से नियुक्त होने वाले शिक्षकों के अभिलेख गलत मिलने से विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में बसंत लाल इंटर कालेज तुलसीपुर में दो शिक्षक फर्जी पाए गए हैं। इन्हें एफआइआर की चेतावनी देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

इससे पूर्व बलरामपुर बालिका इंटर कालेज में शिक्षिका के अभिलेख फर्जी मिलने पर निलंबन के साथ एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है। इन शिक्षकों के फर्जी अभिलेखों का राज खुलने के बाद नियुक्ति के समय हुआ सत्यापन भी सवालों के घेरे में है।

बसंत लाल इंटर कालेज तुलसीपुर में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज के फर्जी समायोजन आदेश पर दो शिक्षकों के विरुद्ध विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडेय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें सामाजिक विषय के शिक्षक चंद्रशेखर सिंह व हिंदी अध्यापक सुनील कुमार पांडेय शामिल है। दोनों शिक्षकों को 31 जुलाई 2021 को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के आदेश पर कार्यभार ग्रहण कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button