तड़ाके की ठंड में सामाजिक संस्था आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान कर रही मानवीय कार्य


अंबेडकरनगर।
जहांगीरगंज में जनपद की अग्रणी संस्थाओं की भूमिका में आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान धरातल पर मानवीय कार्य करती हुई नजर आई। संस्था ने टी स्टाल लगाकर लोगों को चाय पिलाने की सेवा शुरू कर लोगो को संस्था के विषय/उद्देश्यों से अवगत कराने का कार्य किया गया।संस्था के इस टी स्टाल कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष घनश्याम ने किया, वही नगर पंचायत जहांगीरगंज के प्रतिष्ठित समाजसेवी सुनील कुमार मौर्य सहित दर्जनों सम्मानित लोगों ने चाय पीकर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और संस्था के इस कार्य की सराहना भी किए। अवगत हो आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान विगत 4 वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रही है जिसमे पर्यावरण, जल संरक्षण और नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ मानवीय कार्य जैसे गर्मी के समय में प्याऊं लगाकर लोगों को पानी पिलाना,ठंठी में लोगों को चाय पिलाना, गरीबों में कंबल व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करना इत्यादि कार्य करती है। दिनांक 10/02/23 को टी स्टाल लगाकर सेवा कार्य करने, अलाव इत्यादि की व्यवस्था करने के लेकर विगत 27/12/2022 दिन मंगलवार को संस्था के प्रबंधक रमेश मौर्य के निवास आवास(तेतरिया) पर ही कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मानवीय कार्य करने को लेकर चर्चा की गई थी। जिसके फलस्वरूप संस्था के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मानवीय कार्य किया जा रहा है।

इस प्रकार भियांव ब्लाक के सक्रिय कार्यकर्ता मनमोहन मौर्य ने क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था कराई और संस्था के अध्यक्ष घनश्याम सहित टीम के अन्य लोग मानसिक शारीरिक विक्षिप्त लोगों को भोजन कराना, कंबल इत्यादि वितरित किया गया। और 10 जनवरी को कार्यक्रम को गति देते हुए टीम ने जहांगीरगंज में टी स्टाल लगाकर लोगों को चाय पिलाया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष घनश्याम,उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य,प्रबन्धक रमेश मौर्य,कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार, सचिव पूनम, व्यवस्थापक सुनील कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, प्रदेश सलाहकार गौरीश कुमार,राजू,संतोष कुमार,मो. लईक खान, यदुवंश यादव,सुधीर कुमार,अमृत कुमार,चमेली भारती,मुकेश कुमार,पवन चौधरी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




